इटली, स्पेन समेत दुनियाभर में अब तक कोरोना की चपेट में आने से 13,444 लोगों की मौत

coronavirus

चीन में सबसे पहले दिसम्बर में कोरोना वायरस का मामला सामने आया था। चीन में कोरोना वायरस के 81,054 मामले सामने आये जिसमें 3,261 लोगों की मौत भी शामिल हैं। इसमें से 72,244 लोग ठीक हो गये। देश में शनिवार से 46 नये मामलों और छह लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई।

पेरिस। दुनियाभर के 170 देशों में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 13,444 मौतों के साथ 308,130 है। एएफपी ने आधिकारिक सूत्रों की मदद से की गई गणना के अनुसार यह जानकारी दी है। ये आंकड़े अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रविवार सुबह 11 बजे तक के हैं। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम सात बजे तक दुनियाभर में 1,702 और लोगों की मौत हुई और 28,674 नये मामले सामने आये। चीन में सबसे पहले दिसम्बर में कोरोना वायरस का मामला सामने आया था। चीन में कोरोना वायरस के 81,054 मामले सामने आये जिसमें 3,261 लोगों की मौत भी शामिल हैं। इसमें से 72,244 लोग ठीक हो गये। देश में शनिवार से 46 नये मामलों और छह लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई। इटली में फरवरी में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। इटली में वायरस से मरने वालों की संख्या चीन से अधिक हो गई है। इटली में इससे 4,825 लोगों की मौत हुई और इससे 53,578 लोग संक्रमित हुए और 6,072 लोग ठीक हो गये। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: 75 जिलों में केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी, यात्री ट्रेन व मेट्रो 31 मार्च तक बंद

कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह से प्रभावित देशों में तीसरे स्थान पर स्पेन है जहां 1,720 लोगों की मौत हुई और इसके संक्रमण के 28,572 मामले हैं। फ्रांस में अब तक 562 लोगों की मौत हुई और संक्रमण के मामलों की संख्या 14,459 है। अमेरिका में इससे 340 लोगों की मौत हुई और संक्रमण के 26,747 मामले है। शनिवार की शाम सात बजे से कोसोवो, कोलंबिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, रोमानिया, चिली और साइप्रस में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई। अंगोला, गाजा, पूर्वी तिमोर, युगांडा और इरीट्रिया ने वायरस के पहले मामले की जानकारी दी।

इसे भी देखें : Janata Curfew पूरी तरह सफल, Coronavirus के खिलाफ India की जंग जारी 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़