दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार

कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित यूरोप महाद्वीप है जहां 85,271 मौतें हुई हैं। वहीं अमेरिका में सबसे तेजी से संक्रमण फैला है और यहां कुल संक्रमितों की संख्या 6,09,240 तक पहुंच गई हैं जिनमें से 26,033 लोगों की मौत हो चुकी है।
पेरिस। दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या आधिकारिक रूप से 20 लाख पार कर गई है। एएफपी ने यह जानकारी बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह दस बजे तक आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर दी। इसके मुताबिक दुनियाभर में कुल संक्रमितों की संख्या 20, 00,576 है जिनमें से 1,26,871 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित यूरोप महाद्वीप है जहां 85,271 मौतें हुई हैं। वहीं अमेरिका में सबसे तेजी से संक्रमण फैला है और यहां कुल संक्रमितों की संख्या 6,09,240 तक पहुंच गई हैं जिनमें से 26,033 लोगों की मौत हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें: गुजरात में कोविड-19 से अब तक 695 व्यक्ति संक्रमित, 30 लोगों मौत
एएफपी ने राष्ट्रीय सरकारों और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से उपलब्ध आंकड़ों का ही इस्तेमाल किया है जो संभवत: वास्तविक संक्रमितों का एक हिस्सा है क्योंकि कई देश सर्वाधिक गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं।
इसे भी देखें : संकट के समय पूरी दुनिया की मदद कर Narendra Modi बने Global Leader
अन्य न्यूज़












