US Iran Peace Talks: अमेरिका में रह रहे ईरानी मूल के लोगों पर कार्रवाई - ट्रंप प्रशासन ने ग्रीन कार्ड छीने

पिछले ही हफ्ते, अमेरिकी विदेश विभाग ने पूर्व इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के प्रमुख कासिम सुलेमानी की भतीजी और पोती के ग्रीन कार्ड रद्द कर दिए, जिनकी 2020 की शुरुआत में बगदाद में अमेरिकी हवाई हमले में मौत हो गई थी।
ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में लंबे समय से रह रहे उन ईरानी नागरिकों के ग्रीन कार्ड रद्द कर दिए हैं, जिनका संबंध वर्तमान या पूर्व वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों से है। विदेश विभाग ने शनिवार को कहा कि उसने लॉस एंजिल्स क्षेत्र के मनोविज्ञान शिक्षक सैयद ईसा हाशमी, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ कार्रवाई की है। ये सभी ईरान में जन्मे और अमेरिका के वैध स्थायी निवासी थे। पाकिस्तान में ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए वार्ता शुरू होने के दौरान जारी एक बयान में विभाग ने कहा कि उन्हें आव्रजन अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है और उन्हें निर्वासित किया जाएगा। विभाग ने बताया कि हाशमी, मासूमेह इब्तेकर के बेटे हैं, जिन्होंने 1979 में तेहरान में अमेरिकी दूतावास पर कब्जा करने वाले हमलावरों की प्रवक्ता के रूप में काम किया था और बाद में ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं थीं। पिछले ही हफ्ते, अमेरिकी विदेश विभाग ने पूर्व इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के प्रमुख कासिम सुलेमानी की भतीजी और पोती के ग्रीन कार्ड रद्द कर दिए, जिनकी 2020 की शुरुआत में बगदाद में अमेरिकी हवाई हमले में मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़ें: Hormuz जलडमरूमध्य में US Navy का एक्शन, Trump बोले- दुनिया के लिए हम कर रहे हैं रास्ता साफ
पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता
पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता शनिवार को इस्लामाबाद में हो रही है। सूत्रों ने बताया कि बातचीत के लिए ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबफ के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार रात इस्लामाबाद पहुंचा, जबकि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल शनिवार सुबह पहुंचा। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ‘सीधी वार्ता’ के पहले दौर के समापन के बाद विदेश कार्यालय द्वारा एक बयान जारी किए जाने की संभावना है। अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और पश्चिम एशिया मामलों के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ शामिल हैं, जबकि ईरान का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अन्य वरिष्ठ नेता कर रहे हैं।
अन्य न्यूज़














