दक्षिण फ्लोरिडा में अचानक ढहे मकान से अब तक 28 की मौत, 117 लोग लापता

सर्फसाइड इमारत हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 28, 117 हो गई है। लोग अब भी लापताअधिकारियों ने मलबे के नीचे दबे भूमिगत गैरेज में पहुंचने के लिए इमारत के बचे हुए हिस्से को भी विस्फोट कर गिरा दिया गया था। उन्होंने इस कदम को तलाश एवं बचाव अभियान के लिए महत्वपूर्ण बताया था।
सर्फसाइड (अमेरिका)। दक्षिण फ्लोरिडा में 24 जून को ढही इमारत के मलबे से एक और व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 28 हो गई और करीब 117 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने मलबे के नीचे दबे भूमिगत गैरेज में पहुंचने के लिए इमारत के बचे हुए हिस्से को भी विस्फोट कर गिरा दिया गया था। उन्होंने इस कदम को तलाश एवं बचाव अभियान के लिए महत्वपूर्ण बताया था।
इसे भी पढ़ें: चीन के शुरू हुए बुरे दिन! पाकिस्तान के अलावा कोई भी देश नहीं कर रहा रक्षा डील?
मियामी-डेड के दमकल विभाग के सहायक प्रमुख राइडे जदाल्ला ने सोमवार दोपहर को बताया कि इस मलबे के नीच कुछ खाली स्थान मिले हैं, लेकिन ‘ट्रॉपिकल स्टॉर्म एल्सा’ के कारण खराब मौसम होने से तलाश अभियान प्रभावित हो रहा है। मियामी-डेड के दमकल कर्मी मैगी कास्ट्रो ने बताया कि इस मलबे के नीचे से इससे पहले तीन शव बरामद हुए थे। एक और शव मिलने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 28 हो गई थी और अन्य 117 लोग लापता हैं। उल्लेखनीय है कि सर्फसाइड में 24 जून को 12 मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया था और करीब 12 दिन से यहां बचाव कार्य जारी है।
अन्य न्यूज़














