Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संचार सलाहकार केटी जकारिया को व्हाइट हाउस का नया प्रेस सचिव नियुक्त करने का फैसला किया है। वह कैरोलिन लीविट का स्थान लेंगी, जिन्होंने अगस्त में इस पद से इस्तीफा दे दिया था। जकारिया ट्रंप की मीडिया कंपनी में कमेंटेटर के तौर पर काम करती हैं और चुनाव अभियान में भी सक्रिय रही हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी मीडिया कंपनी की संचार सलाहकार केटी जकारिया व्हाइट हाउस की अगली प्रेस सचिव होंगी। वह कैरोलिन लीविट की जगह लेंगी। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर जकारिया के चयन की जानकारी दी।
जकारिया इस मंच का संचालन करने वाली कंपनी ‘ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप’ में ‘कमेंटेटर’ हैं। जकारिया ने इस साल की शुरुआत में कुछ समय के लिए गृह सुरक्षा विभाग की प्रवक्ता के रूप में भी काम किया था। ट्रंप ने कहा कि जकारिया राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उनके प्रचार अभियानों में सक्रिय रूप से शामिल रही थीं।
खासकर, उन्होंने महत्वपूर्ण राज्यों में प्रचार की जिम्मेदारी निभाई थी। जकारिया से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उनकी ओर से तत्काल कोई जवाब नहीं मिला। ‘लिंक्डइन’ पर उपलब्ध उनकी प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने पेपरडाइन विश्वविद्यालय से विधि की डिग्री हासिल की है।
कैरोलिन लीविट ने 12 अगस्त को पद छोड़ने की घोषणा की थी और 27 अगस्त को यह पद छोड़ दिया था।
अन्य न्यूज़














