Russia और Iran पर नए प्रतिबंधों के विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे Donald Trump

व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति रूस और ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले कानून को मंजूरी देने की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से पारित इस विधेयक में मॉस्को के प्रमुख ऊर्जा खरीदारों पर भारी शुल्क लगाने का प्रावधान है। वहीं भारत ने साफ किया है कि वह अपनी 1.4 अरब आबादी की ऊर्जा सुरक्षा के लिए कई स्रोतों से खरीद जारी रखेगा।
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 17 सितंबर व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अधिनियम पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं। यह बयान अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा इस विधेयक को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद आया है, जिसमें मॉस्को के शीर्ष ऊर्जा खरीदारों पर भारी शुल्क लगाने का भी प्रावधान है। विधेयक पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर कर इसे कानून में बदलने के बारे में पूछे जाने पर व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पीटीआई-को बताया, राष्ट्रपति इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं।
भारत के विदेश मंत्रालय ने रूस पर प्रतिबंध संबंधी अमेरिकी विधेयक पारित होने पर प्रतिक्रिया देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अपने 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विविध स्रोतों से ऊर्जा खरीद जारी रखेगा।
अन्य न्यूज़













