मिस्र के बंदरगाह पर ड्रोन हमले के बाद प्राकृतिक गैस ले जा रहे दो जहाजों में लगी आग

मिस्र के बंदरगाह पर ड्रोन हमले के बाद प्राकृतिक गैस ले जा रहे दो जहाजों में लगी आग
प्रतिरूप फोटो

मिस्र के एक बंदरगाह पर ड्रोन हमले के बाद प्राकृतिक गैस ले जा रहे दो जहाजों में आग लग गई। ब्रिटिश सुरक्षा फर्म एम्ब्रे के अनुसार हमले में अमेरिका के भंडारण पोत और ग्रीस के टैंकर को निशाना बनाया गया। इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

बगदाद, 29 जुलाई (एपी) मिस्र के एक बंदरगाह पर ड्रोन हमलों के बाद प्राकृतिक गैस ले जा रहे दो जहाजों में आग लग गई। एक समुद्री सुरक्षा कंपनी ने यह जानकारी दी। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब पश्चिम एशिया में कई मोर्चों पर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है।

ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा फर्म ‘एम्ब्रे’ के मुताबिक, हमले में अमेरिका के स्वामित्व वाले एक भंडारण सुविधा पोत और ग्रीस के मालिकाना हक वाले टैंकर को निशाना बनाया गया। मिस्र के पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, आग लगने की घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मंत्रालय ने आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन ड्रोन हमलों के लिए कौन जिम्मेदार है। अमेरिका का करीबी सहयोगी और क्षेत्र में मध्यस्थ मिस्र पश्चिम एशिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है, जो युद्ध के दौरान किसी भी पक्ष की सीधी सैन्य कार्रवाई से बचा रहा है। हालांकि, अगर इन हमलों के पीछे ईरान या उसके सहयोगियों की भूमिका की पुष्टि होती है, तो इससे संघर्ष और तेज हो सकता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़