अर्थशास्त्री थॉमस शेलिंग का 95 की आयु में निधन

परमाणु रणनीति को स्पष्ट करने के लिए खेल सिद्धांत का उपयोग करने वाले, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री थॉमस शेलिंग का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
वाशिंगटन। परमाणु रणनीति को स्पष्ट करने के लिए खेल सिद्धांत का उपयोग करने वाले, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री थॉमस शेलिंग का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। थॉमस के मित्र एवं सहयोगी रिचर्ड जेकहॉजर ने बताया कि हार्वर्ड विश्वविद्यालय और मैरीलैंड विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर शेलिंग का निधन मंगलवार को मैरीलैंड के बेथेस्डा स्थित उनके घर पर हुआ। शेलिंग को वर्ष 2005 में (रॉर्बट ऑमन के साथ) अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
तब नोबेल समिति ने कहा था कि अर्थशास्त्री के काम ने ''संघर्ष और सहयोग को लेकर हमारी समझ को खेल सिद्धांत और उसके विश्लेषण के जरिए बढ़ाया।’’ शेलिंग की परमाणु अस्थिरता की व्याख्या से निर्देशक स्टेन्ली कुब्रिक को अपनी प्रख्यात व्यंग्य रचना ‘डॉ स्ट्रेंजलव’ लिखने की प्रेरणा मिली।
अन्य न्यूज़












