यूक्रेन के आसपास के इलाकों में लगातार गोलीबारी, निकासी प्रयास रोके गए

ukraine

गोलाबारी जारी रहने की वजह से संघर्षविराम वाले इलाके से निकासी प्रयास रोके गए है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने पहले एक बयान में बताया था कि उसकी यूक्रेनी बलों के साथ मारियुपोल और पूर्वी शहर वोलनोवखा से लोगों को निकालने के लिए सुरक्षित रास्ता देने को लेकर सहमति बन गई है।

ल्वीव (यूक्रेन)। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि देश के उस एक इलाके से असैन्य लोगों को निकालने का प्रयास रोक दिया गया है जहां रूस के रक्षा अधिकारियों ने संघर्ष विराम का ऐलान किया है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के दफ्तर में उप प्रमुख कीरीलो तीमोशेनको ने कहा कि मारियुपोल शहर पर शनिवार को भी गोलाबारी हो रही थी, इस वजह से निकासी प्रयास रोके गए हैं।

इसे भी पढ़ें: लोगों को कॉरिडोर में नहीं जाने दे रहा यूक्रेन, रूसी विदेश मंत्री का दावा- नागरिकों को बना रहा है मानव ढाल

उन्होंने कहा, “ रूसी पक्ष संघर्षविराम नहीं कर रहा है और वह मारियुपोल और आसपास के इलाकों में लगातार गोलीबारी कर रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि रूस के साथ संघर्षविराम और सुरक्षित मानवीय गलियारा सुनिश्चित करने के लिए बातचीत जारी है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने पहले एक बयान में बताया था कि उसकी यूक्रेनी बलों के साथ मारियुपोल और पूर्वी शहर वोलनोवखा से लोगों को निकालने के लिए सुरक्षित रास्ता देने को लेकर सहमति बन गई है। शहर के एक अधिकारी ने बताया कि समझौते के बावजूद शनिवार को उनके इलाके में गोलाबारी जारी रही।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़