रूस के सैन्य ठिकाने पर परीक्षण के दौरान विस्फोट, दो लोगों की मौत

explosion-during-trial-at-russia-s-military-base-two-people-dead
[email protected] । Aug 8 2019 6:42PM

रूस के सुदूर उत्तरी क्षेत्र के एक सैन्य ठिकाने पर उपकरणों के परीक्षण के दौरान हुए धमाके में दो लोगों की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय ने समाचार एजेंसियों के लिए गुरुवार को जारी बयान में यह जानकारी दी।

मॉस्को। रूस के सुदूर उत्तरी क्षेत्र के एक सैन्य ठिकाने पर उपकरणों के परीक्षण के दौरान हुए धमाके में दो लोगों की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय ने समाचार एजेंसियों के लिए गुरुवार को जारी बयान में यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: मॉस्को में चुनाव प्रदर्शन के दौरान रूसी पुलिस ने 1400 लोगों को गिरफ्तार किया

मंत्रालय ने बताया कि घटना में रक्षा मंत्रालय के छह कर्मचारी और डेवलेपर घायल हुआ है। दो विशेषज्ञों की मौत हुई है। सैन्य ठिकाने पर विकिरण का स्तर सामान्य है। आर्खान्गलेस्क क्षेत्र की प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि विकिरण फैला नहीं है। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार इस तरह की घटना है। इससे पहले साइबेरिया के एक आयुध डिपो में सोमवार को आग लग गई थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़