Raisina Dialogue 2026: फिनलैंड के राष्ट्रपति 4 दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारत, व्यापार और नवाचार प्रमुख एजेंडा

Raisina Dialogue
@MEAIndia
अभिनय आकाश । Mar 4 2026 2:58PM

स्टब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। फिर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी उनकी मुलाकात होगी।

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने व्यापार, निवेश और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए बुधवार (4 मार्च, 2026) को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। स्टब 5 मार्च, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे, जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। बैठक में पश्चिम एशिया में चल रहे संकट पर प्रमुखता से चर्चा होने की संभावना है। स्टब ने नई दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि यह यात्रा व्यापार सहित फिनलैंड और भारत के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी।  स्टब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। फिर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी उनकी मुलाकात होगी। इसके बाद राष्ट्रपति स्टब मुंबई का दौरा करेंगे, जहां वे महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे भारतीय व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत करेंगे और भारत-फिनलैंड व्यापार कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे मुंबई विश्वविद्यालय के छात्रों को भी संबोधित करेंगे। भारत और फिनलैंड के बीच सौहार्दपूर्ण, मैत्रीपूर्ण और बहुआयामी संबंध है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है।

इसे भी पढ़ें: Gulf के हालात को देखते हुए India सतर्क, PM Modi ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, लिये गये कई बड़े फैसले

फिनलैंड के साथ है भागीदारी

फिनलैंड यूरोपीय संघ और नॉर्डिक क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण भागीदार है। राष्ट्रपति स्टब की यह यात्रा, विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने और लोगों के बीच संबंधों को गहरा करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इसे भी पढ़ें: Middle East Crisis | ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच भारत की 'शांति' की अपील, विदेश मंत्री जयशंकर ने दोनों देशों से की बात, जानें अब तक की सारी अपडेट

अमेरिका से लैंडो करेंगे प्रतिनिधित्व

अमेरिका के उपविदेश सचिव क्रिस्टोफर लैडो 4 दिवसीय यात्रा पर 3 से 6 मार्च तक भारत में रहेंगे। वे भारत के सबसे बडे जियोपॉलिटिकल फोरम रायसीना डायलॉग 2026 में यूएस डेलीगेशन को लीड करेंगे और प्रेजिडेंट डॉनल्ड ट्रंप की अमेरि का फर्स्ट पॉलिसी प्रायोरिटीज को आगे बढ़ाएंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़