एक हफ्ते में तीसरी बार बाढ़ से बेहाल हुआ वेनिस शहर, बढ़ी लोगों की मुश्किलें

for-the-third-time-in-a-week-the-city-of-venice-was-ravaged-by-floods
[email protected] । Nov 17 2019 4:01PM

वेनिस के मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने शुक्रवार को प्रसिद्ध सेंट मार्क स्क्वायर को बंद करने का आदेश दिया क्योंकि आंध-तूफान और तेज हवाओं के साथ समुद्री जल प्रवाह ने पूरे क्षेत्र को चपेट में ले लिया।

वेनिस। बाढ़ से बेहाल इटली के वेनिस शहर में शनिवार को एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं जब समुद्री का पानी शहर में घुस गया और पूरा शहर जलमग्न हो गया है। एक सप्ताह से भी कम समय में तीसरी बार बाढ़ की समस्या के कारण अधिकारियों ने शहर में आपात स्थिति की घोषणा कर दी है।

इसे भी पढ़ें: यूनान को हराकर इटली ने यूरो कप के लिये क्वालीफाई किया

पहले से ही तबाह हो चुके इस ऐतिहासिक शहर की स्थिति और भी खराब हो गई है। शहर के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार दोपहर बाद शहर में 160 सेंटीमीटर (पांच फीट से ज्यादा) पानी आ सकता है। यह खतरनाक स्तर है। 

इसे भी पढ़ें: सात महीने में शादी टूटने से डिप्रेशन में हेम्सवर्थ, माइली कर रही हैं कैटलिन को किस!!

युनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल शहर के चर्च, दुकानें और घर पानी में डूबे हुए हैं। करीब आधी सदी में लोगों ने यहां ऐसी स्थिति नहीं देखी थी। वेनिस के मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने शुक्रवार को प्रसिद्ध सेंट मार्क स्क्वायर को बंद करने का आदेश दिया क्योंकि आंध-तूफान और तेज हवाओं के साथ समुद्री जल प्रवाह ने पूरे क्षेत्र को चपेट में ले लिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़