दो बार केन्या के राष्ट्रपति रह चुके म्वॉई किबाकी का 90 वर्ष की आयु में निधन

President Kibaki
Google common license

केन्या के पूर्व राष्ट्रपति किबाकी का निधन हो गया है।केन्याटा ने कहा, म्वॉई किबाकी को केन्या की राजनीति में सदैव एक सज्जन के रूप में याद किया जाएगा। वह एक शानदार वक्ता थे, जिन्होंने देश में विकास को गति दी। किबाकी दो बार केन्या के राष्ट्रपति बने। वह 2002 से 2013 तक देश के राष्ट्रपति रहे।

नैरोबी। केन्या के पू्र्व राष्ट्रपति म्वॉई किबाकी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राष्ट्रपति उहुरु केन्याटा ने शुक्रवार को किबाकी के निधन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका निधन देश के लिये दुखद है।

इसे भी पढ़ें: जॉनसन के लिए की गई थी रूसी MI-17 की व्यवस्था, लेकिन ब्रिटिश PM ने अमेरिकी चिनूक हेलीकॉप्टर पर उड़ान भरी

केन्याटा ने उन्हें महान केन्याई बताया। केन्याटा ने कहा, म्वॉई किबाकी को केन्या की राजनीति में सदैव एक सज्जन के रूप में याद किया जाएगा। वह एक शानदार वक्ता थे, जिन्होंने देश में विकास को गति दी। किबाकी दो बार केन्या के राष्ट्रपति बने। वह 2002 से 2013 तक देश के राष्ट्रपति रहे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़