भीषण विस्फोट के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति जाएंगे लेबनान, बढ़ा रहे मदद का हाथ

Emanuel Macron

फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि वह भीषण विस्फोट के बाद लेबनान की यात्रा पर जाएंगे।लेबनान पूर्व में फ्रांस से संरक्षण में रह चुका है और दोनों देशों के बीच करीबी राजनीतिक और आर्थिक रिश्ते हैं। हजारों लोगों के घायल होने के बाद फ्रांस वहां कई टन राहत सामग्री और आपातकालीन कर्मियों को भी भेज रहा है।

पेरिस। बेरूत में हुए भीषण धमाके के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों बृहस्पतिवार को लेबनान की यात्रा पर जा रहे हैं। मैक्रों के कार्यालय ने बुधवार को असोसिएटेड प्रेस को बताया कि फ्रांसीसी नेता लेबनान के नेताओं से मिलेंगे। इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने कहा, कोरोना वायरस के बाद से अमेरिका ने बदला चीन के प्रति अपना रवैया

लेबनान पूर्व में फ्रांस से संरक्षण में रह चुका है और दोनों देशों के बीच करीबी राजनीतिक और आर्थिक रिश्ते हैं। बेरूत में मंगलवार को हुए भीषण धमाके में कम से कम 100 लोगों की मौत और हजारों लोगों के घायल होने के बाद फ्रांस वहां कई टन राहत सामग्री और आपातकालीन कर्मियों को भी भेज रहा है। विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं है। यह इस शहर में अब तक का सबसे शक्तिशाली विस्फोट था। इस विस्फोट के बाद कई देशों ने लेबनान को मदद भेजी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़