फ्रांस के राष्ट्रपति ने व्लादिमीर पुतिन से की बातचीत, यूक्रेन संकट पर हुई 90 मिनट तक चर्चा

Emmanuel Macron
प्रतिरूप फोटो

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। इसी बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से बात की है। दोनों नेताओं के बीच 90 मिनट तक बातचीत हुई है। इससे पहले 28 फरवरी को इमैनुएल मैक्रों ने व्लादिमीर पुतिन से बात की थी। जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मांग को दोहराया था।

पेरिस। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। इसी बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से बात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब 90 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई है। इस दौरान यूक्रेन पर जारी रूसी सैनिकों के हमले पर खुलकर बातचीत हुई है। आपको बता दें कि यूक्रेन पर रूसी सैनिकों के हमले को लेकर दुनिया के कई देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार है रूस, लावरोव बोले- यूक्रेनी सेना को निशाना बनाना नहीं करेंगे बंद 

इससे पहले 28 फरवरी को इमैनुएल मैक्रों ने व्लादिमीर पुतिन से बात की थी। जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मांग को दोहराया था। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय समुदाय मांग कर रहा है कि यूक्रेन के खिलाफ रूस तत्काल हमले रोके और युद्धविराम का ऐलान हो। 

आपको बता दें कि फ्रांस ने रूस के खिलाफ आर्थिक युद्ध छेड़ने का ऐलान किया था।फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रूनो ली मायरे ने कहा था कि हम रूस के खिलाफ चौतरफा आर्थिक युद्ध छेड़ रहे हैं। हम रूसी अर्थव्यवस्था के पतन का कारण बनेंगे। 

इसे भी पढ़ें: धनुष-बाण से लड़ा जाएगा चौथा विश्व युद्ध, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कही यह बात 

यूक्रेन के साथ वार्ता के लिए रूस तैयार

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मॉस्को यूक्रेन में लड़ाई खत्म करने के लिए बातचीत को तैयार है, लेकिन यूक्रेन के सैन्य ढांचे को नष्ट करने के अपने प्रयास जारी रखेगा। सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूसी प्रतिनिधिमंडल ने इस सप्ताह की शुरुआत में यूक्रेन के वार्ताकारों को अपनी मांगें सौंपीं और अब गुरुवार को होने वाली वार्ता में कीव की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़