धनुष-बाण से लड़ा जाएगा चौथा विश्व युद्ध, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कही यह बात

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यदि तीसरा विश्व युद्ध परमाणु है तो निश्चिंत रहें कि चौथा विश्व युद्ध धनुष-बाण से लड़ा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया के नेताओं को परमाणु युद्ध करने से बचना चाहिए क्योंकि अब उपलब्ध परमाणु हथियार दुनिया को विलुप्त होने में बदलने में सक्षम हैं। परमाणु पर ब्रांडिंग न करें।
नयी दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच आठवें दिन भी युद्ध जारी है। रूसी सेना ने यूक्रेन के औद्योगिक शहर खेरसन पर कब्जा कर लिया है। इसी बीच दुनियाभर में तीसरे विश्व युद्ध को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसको लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यदि तीसरा विश्व युद्ध परमाणु है तो निश्चिंत रहें कि चौथा विश्व युद्ध धनुष-बाण से लड़ा जाएगा।
इसे भी पढ़ें: यूक्रेन संकट को लेकर सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, कांग्रेस नेता दिखाई दिए संतुष्ट ! विदेश मंत्री ने कही यह अहम बात
कांग्रेस नेता ने ट्वीट में लिखा कि यदि तीसरा विश्व युद्ध परमाणु है तो निश्चिंत रहें कि चौथा विश्व युद्ध धनुष-बाण से लड़ा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया के नेताओं को परमाणु युद्ध करने से बचना चाहिए क्योंकि अब उपलब्ध परमाणु हथियार दुनिया को विलुप्त होने में बदलने में सक्षम हैं। परमाणु पर ब्रांडिंग न करें।
If the 3rd world war is nuclear then to be rest assured that 4th world war will be fought by bow and arrow.
— Adhir Chowdhury (@adhirrcinc) March 3, 2022
इसे भी पढ़ें: यूक्रेन का विनाश करने के मूड में रूस? तैनात की S-400 Missiles, प्रशिक्षण अभ्यास किया शुरू
रूस ने दी थी परमाणु हमले की धमकी
बीते दिनों रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा था कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी रहा तो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से तीसरा विश्व युद्ध छिड़ जाएगा और यह काफी विनाशकारी होगा। रूस के इस बयान के बाद पश्चिमी देशों की चिंताएं और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।
अन्य न्यूज़













