Saudi Arabia में बस हादसे में मारे गए भारतीय जायरीनों का मदीना में अंतिम संस्कार

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Nov 23 2025 10:25AM
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी है। गत सोमवार को मदीना के पास एक बस और ईंधन टैंकर के बीच हुई टक्कर में 44 भारतीय जायरीनों की मौत हो गई थी, जिनमें से 42 तेलंगाना के थे।
सऊदी अरब में बस हादसे में मारे गए 44 भारतीय जायरीनों का शनिवार को मदीना में अंतिम संस्कार किया गया। सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी है। गत सोमवार को मदीना के पास एक बस और ईंधन टैंकर के बीच हुई टक्कर में 44 भारतीय जायरीनों की मौत हो गई थी, जिनमें से 42 तेलंगाना के थे।
भारतीय दूतावास ने बताया कि आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने मदीना में मस्जिद-ए-नबवी में जनाजे की नमाज में हिस्सा लिया। उसने बताया कि हादसे में मारे गए सभी भारतीय जायरीनों को मदीना स्थित जन्नत उल बकी के कब्रिस्तान में दफनाया गया।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़












