फ्लोरिडा पाइपलाइन स्थल पर गोलीबारी के बाद बंदूकधारी ढेर

[email protected] । Feb 27 2017 1:55PM

मध्य फलोरिडा के एक निर्माण स्थल पर गोलियां चलाने वाला एक व्यक्ति शेरिफ के प्रतिनिधियों द्वारा पीछा किये जाने के दौरान की गयी गोलीबारी में मारा गया।

फ्लोरल सिटी। मध्य फलोरिडा के एक निर्माण स्थल पर गोलियां चलाने वाला एक व्यक्ति शेरिफ के प्रतिनिधियों द्वारा पीछा किये जाने के दौरान की गयी गोलीबारी में मारा गया। साइट्रस काउंटी के शेरिफ माइक प्रेंडरगास्ट ने एक बयान में बताया कि रविवार सुबह बंदूकधारी ने राइफल से सैबल ट्रैल पाइपलाइन के निर्माण में इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरण पर गोलीबारी की। यह एक प्राकृतिक गैस की पाइप लाइन है जो अलबामा से फ्लोरिडा तक जाती है।

प्रतिनिधियों और फ्लोरिडा राजमार्ग गश्ती दल ने व्यक्ति का फ्लोरल सिटी तक पीछा किया जो टंपा से 70 मील उत्तर में स्थित है। दल और उसके बीच गोलीबारी हुई और वह मारा गया। पीड़ित व्यक्ति का नाम अभी जारी नहीं किया गया है। जांच होने तक प्रतिनिधियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़