US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा

अमेरिकी न्याय विभाग के नागरिक अधिकार प्रभाग की प्रमुख हरमीत कौर ढिल्लों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने सोशल मीडिया पर इस निर्णय की जानकारी साझा करते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की। मध्यावधि चुनाव के बाद ट्रंप प्रशासन से अलग होने वाली वह पहली वरिष्ठ अधिकारी हैं।
वाशिंगटन, पांच नवंबर भारतीय-अमेरिकी सहायक अटॉर्नी जनरल हरमीत कौर ढिल्लों ने अमेरिकी न्याय विभाग के नागरिक अधिकार प्रभाग के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। मध्यावधि चुनाव के बाद ट्रंप प्रशासन से इस्तीफा देने वाली वह पहली वरिष्ठ अधिकारी हैं। अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उनके इस्तीफे की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि ढिल्लों ने पूरे दृढ़ विश्वास के साथ नागरिक अधिकार प्रभाग का नेतृत्व किया। ब्लांश ने लिखा, उन्होंने हर अमेरिकी की नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा की और बिना किसी डर या पक्षपात के कानून लागू किया। उन्होंने कहा, विभाग उनकी समर्पित सार्वजनिक सेवा के लिए आभारी है और उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना करता है।
चंडीगढ़ में एक पंजाबी सिख परिवार में जन्मीं ढिल्लों का परिवार पहले लंदन गया और बाद में अमेरिका में बस गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी सहयोगी ढिल्लों ने न्याय विभाग में नियुक्ति से पहले सैन फ्रांसिस्को में कई वर्ष तक अपनी कानूनी फर्म चलाई।
अन्य न्यूज़














