Balochistan में हिंदू व्यापारी Rakesh Kumar की हत्या, नोश्की बाजार में हुआ हमला

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में नोश्की बाजार स्थित एक दुकान में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने हिंदू व्यापारी राकेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा सदस्य गुरपाल सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायराना हरकत बताया है।

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के नोश्की शहर में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने एक हिंदू व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी शनिवार को मीडिया में आई एक खबर में दी गयी है। डॉन समाचार पत्र के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को हुई।

कुछ अज्ञात हथियारबंद लोग नोश्की बाजार के कादिराबाद स्टॉप इलाके में व्यापारी की दुकान में घुस गए। जब उसने विरोध किया, तो उन्होंने गोली चला दी और मृत व्यापारी को वहीं छोड़कर भाग गए। मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है।

इस बीच, खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय विधानसभा के सदस्य गुरपाल सिंह ने इस हत्या की निंदा करते हुए इसे देश-विरोधी और बलूचिस्तान विरोधी तत्वों की कायराना हरकत बताया। उन्होंने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, “हिंदू समुदाय सदियों से बलूचिस्तान का अभिन्न हिस्सा रहा है और उसने बार-बार पाकिस्तान तथा बलूचिस्तान के प्रति अपनी निष्ठा साबित की है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़