अमेरिका में एच 1 बी वीजा घोटाले में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, किया दो करोड़ डॉलर का घोटाला

Indian citizen arrested

अमेरिका में दो करोड़ डालर से अधिक के एच 1 बी वीजा घोटाले में भारतीय नागरिक गिरफ्तार किया गया है।अभियोजकों ने बताया कि भारतीय नागरिक आशीष साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया।साहनी ने कथित तौर पर एच 1 बी विशेषज्ञता-व्यवसाय कार्य वीजा प्राप्त करने के उद्देश्य से फर्जी आवेदन पत्र जमा करने के लिये चार निगमों का इस्तेमाल किया।

वाशिंगटन। अमेरिका में संघीय अभियोजकों ने शुक्रवार को कहा कि वीजा धोखाधड़ी करने और फर्जीवाड़ा करके प्राप्त एच 1 बी वीजा का इस्तेमाल कर विदेशी नागरिकों को अमेरिका आने के लिए प्रेरित करने की साजिश करने के आरोप में एक भारतीय ​नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। अभियोजकों ने बताया कि भारतीय नागरिक आशीष साहनी (48) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें: वॉयस ऑफ अमेरिका के कुछ पत्रकारों को शीघ्र छोड़ना पड़ सकता है देश

साहनी ने कथित तौर पर एच 1 बी विशेषज्ञता-व्यवसाय कार्य वीजा प्राप्त करने के उद्देश्य से फर्जी आवेदन पत्र जमा करने के लिये चार निगमों का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि साहनी के खिलाफ छह आरोप लगाये गये हैं। अभियोजकों का आरोप है कि साहनी ने 2011 से 2016 के बीच कथित रूप से करीब दो करोड़ दस लाख डालर एकत्र किये। साहनी अगर इन मामलों में दोषी करार दिये जाते हैं तो उन्हें अधिकतम दस साल के कारावास की सजा हो सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़