लड़कियों के चोटी बनाने से पुरुष होते है उत्तेजित! पोनीटेल बनाकर स्कूल जाना सख्त मना

Japanese schools
निधि अविनाश । Mar 12 2022 4:22PM

जापान में लड़कियों के लिए एक कानून आया है जिसके मुताबिक, अब लड़कियां सिंगल चोटी या पोनीटेल बनाकर स्कूल नहीं जा सकेंगी। यानि कि लड़कियों को चोटी बनाकर स्कूल जाने में सख्त मनाई है। जब आप इस नियम को लागू करने की वजह जानेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे।

बढ़ते अपराधों के बीच लड़कियों के लिए कोई न कोई अजीब प्रतिबंध और नियम लागू किए जा रहे है जिससे लड़कियों और कामकाजी महिलाओं के लिए अपमानजनक से कम नहीं माना जा सकता है। रेप मामले में कोई भी नेता महिलाओं के कपड़ों पर आपत्ति जताने लग जाता है तो किसी को महिलाओं के बाहर निकलने के समय से दिक्कत होने लगती है। असल मुद्दे पर कोई बात ही नहीं करना चाहता है सब घूम फिरा के लड़कियों पर नियम लागू कर देते है। यह हम इसलिए ऐसा कह रहे है क्योंकि जापान के ज्यादातर स्कूलों में लड़कियों पर ऐसे-ऐसे प्रतिबंध लगाए जा रहे है जिसे सुनकर आपका भी खून खोल उठेगा और सोच में चले जाएंगे कि आखिर ऐसे कैसे हो सकता है? जापान जैसा विकसित देश महिलाओं और लड़कियों के लिए ऐसी सोच रखता है यह विश्ववास करना भी कठिन सा लग रहा है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी संसद में पुलिस, खतरे में इमरान की कुर्सी, सरकार गिराने की साजिश रच रही CIA!

जापान में लड़कियों के लिए एक कानून आया है जिसके मुताबिक, अब लड़कियां सिंगल चोटी या पोनीटेल बनाकर स्कूल नहीं जा सकेंगी। यानि कि लड़कियों को चोटी बनाकर स्कूल जाने में सख्त मनाई है। जब आप इस नियम को लागू करने की वजह जानेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। बताया जा रहा है कि, जापान में असुरक्षा बढ़ रही है क्योंकि लड़कियां अगर पोनीटेल या चोटी बनाती है तो इसे देख लड़के उत्तेजित हो जाते हैं। इस अजीबोगरीब वजह का काफी विरोध किया जा रहा है लेकिन स्कूलों में यह बैन जारी है। 

क्या है इस नियम के बेतुका कारण

जानकारी के लिए बता दें कि, साल 2020 में फुकुओका इलाके में इस नियम को लेकर कई स्कूलों में सर्वें किए गए जिसमें बताया गया कि चोटी बनाने के बाद लड़कियों की गर्दन दिखती है जिससे पुरुष यौन रूप से उत्तेजित महसूस करते है। चोटी पर बैन बना हुआ है। वहीं मध्य विद्यालय के पूर्व शिक्षक मोतोकी सुगियामा ने कहा कि, यह ऐसे नियम है जिसका कोई तर्क नहीं है फिर भी लागू किए जा रहे है।जापान के शिज़ुओका शहर में 11 साल तक स्कूलों में पोनी टेल या चोटी करना बैन है। न केवल चोटी पर बैन बल्कि बच्चो के मोजे का रंग, स्कर्ट की लंबाई, अंडरवियर का रंग सफेद और  भौंहों के आकार पर भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए है। लड़कियों के बालों का रंग काला ही होना चाहिए और उसके अलावा दूसरा कोई कल नहीं होगा। ये सभी शिक्षा नियम 1870 के दशक में बनाए गए है और तभी से इनमें बदलाव किए जा रहे हैं। इन नियमों को  बुराकू कोसोकू या ब्लैक रूल्स कहा जाता है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़