एक साथ 20 महिलाएं प्रेग्नेंट! Jeffrey Epstein के 'Baby Ranch' का खौफनाक प्लान सुन हिल जाएंगे

जेफ्री एपस्टीन का एक डरावना सपना सामने आया है, जिसमें वह न्यू मैक्सिको के 'ज़ोरो रेंच' पर एक 'बेबी रेंच' बनाना चाहता था। ट्रांसह्यूमनलिज्म से प्रभावित होकर, उसका प्लान अपने डीएनए से 'सुपीरियर ह्यूमन्स' की नस्ल तैयार करना और उसे दुनिया भर में फैलाना था।
जेफ्री एपस्टीन भले ही न्यूयॉर्क की जेल में मर चुका है, लेकिन उसकी मौत के सालों बाद भी उसके बारे में ऐसी बातें सामने आ रही हैं जिन्हें सुनकर सिर चकरा जाए। एपस्टीन सिर्फ एक बदनाम फाइनेंसर नहीं था, बल्कि उसका एक बेहद अजीब और डरावना सपना था—'सुपर ह्यूमन्स' यानी खास तरह के इंसान पैदा करना।
क्या था 'Baby Ranch' का पूरा प्लान?
2019 की एक न्यूयॉर्क टाइम्स रिपोर्ट के मुताबिक, एपस्टीन चाहता था कि उसके न्यू मैक्सिको वाले विशाल 'ज़ोरो रेंच' (Zorro Ranch) का इस्तेमाल महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के लिए किया जाए। उसका मकसद था कि वहां उसके स्पर्म के जरिए बच्चे पैदा हों और पूरी दुनिया में उसका DNA फैल जाए।
इसे भी पढ़ें: Britain की सियासत में भूचाल, Jeffrey Epstein केस में PM Keir Starmer की कुर्सी पर खतरा
नासा (NASA) के एक वैज्ञानिक ने बताया कि एपस्टीन का प्लान एक बार में कम से कम 20 महिलाओं को प्रेग्नेंट रखने का था। रिपोर्ट कहती है कि एपस्टीन के अमीर दोस्तों और वैज्ञानिकों के ग्रुप में यह कोई छिपी हुई बात नहीं थी। उसने कई बार अपनी पार्टियों और मीटिंग्स में इस बारे में खुलकर बात की थी।
- Early 2000s: एपस्टीन ने पहली बार वैज्ञानिकों और अमीर साथियों को अपने न्यू मैक्सिको रेंच पर 'इंसानी नस्ल' को आगे बढ़ाने के प्लान के बारे में बताना शुरू किया।
- 2001: न्यूयॉर्क के मैनहट्टन टाउनहाउस में एक डिनर के दौरान, एपस्टीन ने एक वैज्ञानिक के सामने अपने इस अजीब विजन का जिक्र किया।
- 2006: सेंट थॉमस (St Thomas) में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान, उसने फिर से 'Baby Ranch' के आइडिया पर चर्चा की।
- 2019: न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट ने खुलासा किया कि कैसे एपस्टीन ने जॉर्ज एम. चर्च जैसे बड़े वैज्ञानिकों के साथ मिलकर 'सुपीरियर ह्यूमन्स' बनाने के सपने को सच करने की कोशिश की थी।
क्यों करना चाहता था वो ऐसा?
एपस्टीन 'ट्रांसह्यूमनलिज्म' (Transhumanism) नाम की एक सोच से काफी प्रभावित था। वह विज्ञान के जरिए इंसानों को 'सुपीरियर' बनाना चाहता था। कई लोग इसे 'यूजेनिक्स' (Eugenics) की तरह देखते हैं, जिसमें चुनिंदा DNA के जरिए इंसानी नस्ल को बदलने की कोशिश की जाती है।
इसे भी पढ़ें: Epstein List में दलाई लामा का नाम 169 बार, कार्यालय ने आरोपों को सिरे से किया खारिज
अपना ये सपना पूरा करने के लिए एपस्टीन ने दुनिया के बड़े-बड़े वैज्ञानिकों और बुद्धिजीवियों से नजदीकियां बढ़ाईं। इनमें जॉर्ज एम. चर्च जैसे नाम भी शामिल थे, जो जींस (genes) में बदलाव करके बेहतर इंसान बनाने की रिसर्च के लिए जाने जाते हैं।
हालांकि इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि यह 'Baby Ranch' कभी हकीकत में शुरू हुआ, लेकिन उसके करीबियों का कहना है कि वह इस आइडिया को लेकर जुनून की हद तक गंभीर था।
अन्य न्यूज़












