उत्तरपूर्वी नाइजीरिया में जिहादी हमला, आठ सैनिकों की मौत

jihadi-attack-in-nigeria-8-soldiers-killed
[email protected] । Aug 31 2019 12:08PM

उत्तरपूर्वी नाइजीरिया के बार्नो में जिहादियों के घात लगाकर किए हमले में आठ नाइजीरियाई सैनिकों की मौत हो गई। सेना के सूत्रों ने ‘एएफपी’ को बताया कि हथियारों से लैस विद्रोहियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर ‘इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस’ (आईएसडब्ल्यूएपी) के थे।

कानो। उत्तरपूर्वी नाइजीरिया के बार्नो में जिहादियों के घात लगाकर किए हमले में आठ नाइजीरियाई सैनिकों की मौत हो गई। सेना के सूत्रों ने ‘एएफपी’ को बताया कि हथियारों से लैस विद्रोहियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर ‘इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस’ (आईएसडब्ल्यूएपी) के थे।

इसे भी पढ़ें: स्पेन में विमान के वायुमंडलीय विक्षोभ की चपेट में आने से 14 यात्री घायल

सेना के एक अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर कहा कि आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में आठ सैनिकों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अन्य पांच सैनिक अभी लापता हैं। आईएसडब्ल्यूएपी 2016 में बोको हराम से अलग हो गया था। यह समूह पिछले साल जुलाई से नाइजीरियाई सैनिकों को निशाना बना रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़