Xi Jinping to visit Moscow: शी और पुतिन के बीच क्या पक रही है खिचड़ी? 3 दिन के दौरे पर अगले हफ्ते रूस जाएंगे जिनपिंग

Xi Jinping
Creative Common
अभिनय आकाश । Mar 17 2023 1:26PM

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 20 मार्च से 22 मार्च तक रूस की यात्रा करने वाले हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की।

रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध के एक साल पूरे हो गए हैं। बीते वर्ष 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमला शुरू किया था वहीं अमेरिका इन दिनों रूस के साथ ही चीन पर भी हमलावर है। अब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने समकक्ष  व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए रूस की यात्रा करने वाले हैं।  चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 20 मार्च से 22 मार्च तक रूस की यात्रा करने वाले हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की। पिछले साल फरवरी के अंत में यूक्रेन पर हमले के बाद शी की यह पहली रूस यात्रा है। दोनों नेता आखिरी बार सितंबर में उज्बेकिस्तान के समरकंद में मिले थे। 

इसे भी पढ़ें: India को मिल रहा रूस की स्थिति का लाभ, ईरानी राजदूत ने कहा- निर्यात फिर से शुरू करने की तत्परता करते रहते हैं व्यक्त

मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अनुरोध पर थी। इसमें यह नहीं बताया गया कि पुतिन शी के साथ मुलाकात करेंगे या नहीं। क्रेमलिन ने शुक्रवार को कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 20-22 मार्च तक रूस की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। क्रेमलिन ने कहा कि वार्ता के दौरान वे रूस और चीन के बीच व्यापक साझेदारी संबंधों और सामरिक सहयोग के आगे के विकास के सामयिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसमें कहा गया है, "कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़