जो बाइडेन और प्रथम महिला ने लोगों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने लोगों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि दुनिया को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के मूल्यों का अनुसरण करने की जरूरत है, जिन्होंने लोगों से ‘‘अहिंसा’’ के मार्ग पर चलने का आग्रह किया था।
वाशिंगटन।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को लोगों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं। ट्विटर पर प्रथम महिला जिल बाइडन और खुद की तरफ से जारी शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा, ‘‘यह शांति, खुशी और सभी की सफलता के लिए प्रयास करने का दिन है।’’
इसे भी पढ़ें: कोबरा और ब्लैक माम्बा समेत 100 से अधिक सांप पालने वाले शख्स को सांप ने काटा, हुई मौत
बाइडन ने लिखा, ‘‘ हम सब महावीर स्वामी के.. सत्य की तलाश, हिंसा से दूरी और एक-दूसरे के साथ शांति एवं सद्भाव से रहने जैसे मूल्यों का अनुसरण करें।’’ ‘एशियाई अमेरिकी मूल हवाई एवं प्रशांत द्वीपसमूह निवासी आयोग’ में राष्ट्रपति के सलाहकार अजय भूटोरिया ने बाइडन के संदेश का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दुनिया को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के मूल्यों का अनुसरण करने की जरूरत है, जिन्होंने लोगों से ‘‘अहिंसा’’ के मार्ग पर चलने का आग्रह किया था।
अन्य न्यूज़















