अधिकारी को मुक्त कराने के अभियान में पांच केन्याई सैन्य बलों की मौत

Kenyan military forces die in campaign to free officer
[email protected] । Jul 14 2017 1:09PM

केन्या में एक सरकारी अधिकारी का शबाब के संदिग्ध आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया, जिसे बचाने के अभियान में पांच सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गयी। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नैरोबी। केन्या में एक सरकारी अधिकारी का शबाब के संदिग्ध आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया, जिसे बचाने के अभियान में पांच सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गयी। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। पूर्वी लामू काउंटी में गुरुवार शाम करीब चार बजे केन्या के अवसंरचना मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग की प्रमुख मिरियम अल मावी का हथियार से लैस कुछ व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया था।

पुलिस और सेना ने मिलकर संयुक्त सुरक्षा अभियान चलाया और मावी को बचा लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान अपहरणकर्ताओं और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में चार पुलिस एवं सैन्य कर्मियों और मावी के अंगरक्षक की मौत हो गयी। केन्या के रक्षा बलों के प्रवक्ता जोसेफ एओथ ने मावी को बचाए जाने की पुष्टि की लेकिन इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी। शबाब मोगादिशू की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन प्राप्त सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लड़ रहा है। इसके अलावा वह पड़ोसी देश केन्या में भी लगातार हमले करता रहता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़