Pakistan के Balochistan और KP में मुठभेड़, 24 चरमपंथी और 4 सैन्यकर्मी ढेर

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में चलाए गए अभियानों में 24 आतंकी मारे गए हैं। इस दौरान आतंकवादियों के हमले में एक मेजर और एक हवलदार समेत चार सैन्यकर्मियों की भी जान चली गई। सेना ने भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच अलग-अलग मुठभेड़ में कम से कम 24 चरमपंथी और एक अधिकारी समेत चार सैनिक मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। सेना के अनुसार, सशस्त्र बलों ने बलूचिस्तान में कोलपुर, करदगाप और नुश्की के आसपास शुक्रवार से खुफिया सूचना आधारित कई अभियान (आईबीओ) चलाए।
उसने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात कोलपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने “फितना अल हिंदुस्तान” के आठ चरमपंथियों को मार गिराया, जिनमें एक आत्मघाती हमलावर भी शामिल था। मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। चरमपंथियों ने गश्त कर रहे सैन्य वाहनों को हथियारबंद ‘क्वाडकॉप्टर’ से निशाना बनाया, जिसमें मेजर उमर मिन्हास नासिर और हवलदार मुहम्मद अदनान खान की मौत हो गई।
वहीं, खुफिया सूचना आधारित अभियानों की कड़ी के तहत सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में मीर अली, दत्ता खेल और आसपास के इलाकों में कई ‘खवारिज’ ठिकानों को निशाना बनाया।
अन्य न्यूज़














