भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी के नोटिस के बाद Malaysia के पूर्व PM इस्माइल साबरी याकूब पर आपराधिक मामला दर्ज

Malaysia Former PM Ismail Sabri Yaakob
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

मलेशिया की भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी के नोटिस के बाद अपनी संपत्तियों का पूरा ब्योरा न देने के आरोप में देश के पूर्व प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब के खिलाफ बृहस्पतिवार को आरोप तय किए गए। अदालत में 66 वर्षीय इस्माइल ने खुद को निर्दोष बताया, जबकि दोष सिद्ध होने पर उन्हें पांच साल तक की जेल और 24,810 डॉलर का जुर्माना हो सकता है।

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब पर बृहस्पतिवार को अपनी संपत्तियों की घोषणा नहीं करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। वह पद छोड़ने के बाद आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले मलेशिया के तीसरे प्रधानमंत्री हैं। इस्माइल (66) ने खुद को निर्दोष बताया।

इसे भी पढ़ें: Apurva Kamble ने जीता FIDE Rapid Chess टूर्नामेंट, Bengaluru में हासिल किए 8.5 अंक

आरोप है कि जनवरी 2025 में भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद उन्होंने अपनी संपत्तियों का पूरा ब्योरा घोषित नहीं किया। आरोपपत्र में मलेशियाई और विदेशी मुद्राओं में बड़ी मात्रा में नकदी के साथ-साथ सोने और चांदी का भी उल्लेख किया गया है। दोषी पाए जाने पर इस्माइल को अधिकतम पांच साल की जेल और 24,810 अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है।

देश के नौवें प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब मलेशिया के सबसे कम समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने अगस्त 2021 से नवंबर 2022 तक केवल 15 महीने प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। भ्रष्टाचार-रोधी अधिकारियों ने इस्माइल से उनके कार्यकाल के दौरान सरकार के प्रचार-प्रसार पर खर्च किए गए लाखों डॉलर से जुड़े संभावित अनियमितताओं को लेकर कई बार पूछताछ की है।

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Kirana Hills और Skardu को लेकर पूर्व CDS Anil Chauhan के खुलासों से चौंकी दुनिया, Pakistan बात करना चाह रहा था, मगर India...

भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी ने उनसे जुड़े परिसरों से सोने की छड़ें और करीब चार करोड़ डॉलर की नकदी भी जब्त की है। मलेशिया के आठवें प्रधानमंत्री मुहिउद्दीन यासीन पर वर्तमान में भ्रष्टाचार और धनशोधन के आरोपों में मुकदमा चल रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़