Manipur के Churachandpur में भारी बारिश से अचानक आई बाढ़, एक व्यक्ति लापता

Manipur के Churachandpur में भारी बारिश से अचानक आई बाढ़, एक व्यक्ति लापता
प्रतिरूप फोटो

मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले में मूसलाधार बारिश के बाद लानवा नदी में अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति लापता हो गया है, जिसकी तलाश के लिए अभियान जारी है। नदी तट पर निर्माण सामग्री बचाते समय स्थानीय निवासी थांगजॉनसन तेज बहाव में बह गए थे। घटना के बाद उपायुक्त कृष्णा कुमार ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत सामग्री बांटी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने से एक व्यक्ति लापता हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘न्यू लामका वेंगनुआम साउथ’ का रहने वाला थांगजॉनसन नाम का एक व्यक्ति बृहस्पतिवार शाम लानवा नदी के पानी में बह गया।

उन्होंने बताया कि नदी के किनारे तटबंध बनाने का काम जारी था तभी तेज बहाव में बह गई निर्माण सामग्री को वापस पाने की कोशिश करते समय वह भी बह गए। लापता व्यक्ति का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जबकि स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में उन्हें बाढ़ के पानी में बहते हुए देखा जा सकता है। उपायुक्त कृष्णा कुमार ने अचानक आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए सबसे अधिक प्रभावित इलाकों जैसे सिएलमैट, लोअर चैपल लेन, हियांगटाम लामका, चिएंगकोनपांग और बेउलालेन का दौरा किया।

उपायुक्त ने प्रभावित परिवारों से बातचीत की, राहत सामग्री का वितरण किया और उन्हें जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद प्रदान करने का भरोसा दिलाया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़