भारत-चीन संबंधों के विकास में मनमोहन सिंह का योगदान सराहनीय: China

China
प्रतिरूप फोटो
ANI
Prabhasakshi News Desk । Dec 27 2024 6:40PM

चीन ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों के विकास में ‘‘सकारात्मक योगदान’’ दिया। इसने कहा कि उनके कार्यकाल में जटिल सीमा मुद्दे को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

बीजिंग । चीन ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों के विकास में ‘‘सकारात्मक योगदान’’ दिया। इसने कहा कि उनके कार्यकाल में जटिल सीमा मुद्दे को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यहां एक संवददाता सम्मेलन में दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार के लिए सिंह की विरासत पर एक सवाल के जवाब में कहा कि वह भारत के एक वरिष्ठ राजनेता और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।

उन्होंने भारत-चीन संबंधों के विकास में सकारात्मक योगदान दिया था। माओ ने कहा कि सिंह जब प्रधानमंत्री थे तो चीन और भारत ने शांति एवं समृद्धि के लिए रणनीतिक सहकारी साझेदारी की घोषणा की और भारत-चीन सीमा मुद्दे के समाधान के लिए राजनीतिक मापदंडों तथा मार्गदर्शक सिद्धांतों पर एक समझौता किया। उन्होंने कहा कि चीन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है और भारत सरकार तथा भारतीय लोगों और सिंह के परिवार के प्रति संवदेना व्यक्त करता है। सिंह का बृहस्पतिवार रात 92 साल की उम्र में नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़