Marco Rubio ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी, PM Modi और Trump के संबंधों को सराहा

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों की बदौलत दोनों देशों की साझेदारी पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ हुई है। रूबियो ने रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, कृत्रिम मेधा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग को रेखांकित किया।

सागर कुलकर्णी वाशिंगटन, 15 अगस्त अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंधों के कारण भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं। शुक्रवार को जारी एक बयान में रूबियो ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता और पारिवारिक संबंधों की गहरी जड़ें ऐसी साझेदारी की नींव हैं, जो नवोन्मेषी, लचीली और दूरदर्शी है। रूबियो ने कहा, ‘‘अमेरिका की ओर से मैं भारत के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।’’ अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों की बदौलत अमेरिका-भारत संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और पहले से कहीं अधिक सुदृढ़ हैं।’’ उन्होंने कहा कि रक्षा और ऊर्जा सुरक्षा से लेकर महत्वपूर्ण खनिजों, कृत्रिम मेधा, अंतरिक्ष सहयोग और व्यापार तक, अमेरिका-भारत सहयोग दोनों देशों के साथ-साथ व्यापक हिंद महासागर क्षेत्र को अधिक सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध बना रहा है।

रूबियो ने कहा, ‘‘हमारे दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता और पारिवारिक संबंधों की गहरी जड़ें ऐसी साझेदारी की नींव हैं, जो नवोन्मेषी, लचीली और दूरदर्शी है।’’ अमेरिका के कई राज्यों ने अमेरिकी समाज और अर्थव्यवस्था में भारतीय प्रवासियों के बढ़ते योगदान को रेखांकित करते हुए 15 अगस्त 2026 को भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में ‘भारत दिवस’ मनाने की घोषणाएं की हैं। कई सीनेटर, संसद सदस्यों और नगर निकायो ने भी भारत के स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़