अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा की मां मारिया रॉबिन्सन का निधन

Maria Robinson Michelle Obama
प्रतिरूप फोटो
michelleobama

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा की मां मारियां शील्ड्स रॉबिन्सन का निधन हो गया है। वह 86 वर्ष की थी। वह अपने दामाद बराक ओबामा के राष्ट्रपति चुने जाने पर उनके परिवार के साथ ‘व्हाइट हाउस’ में ही रही थीं।

वाशिंगटन। अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा की मां मारियां शील्ड्स रॉबिन्सन का निधन हो गया है। वह 86 वर्ष की थी। वह अपने दामाद बराक ओबामा के राष्ट्रपति चुने जाने पर उनके परिवार के साथ ‘व्हाइट हाउस’ में ही रही थीं। ‘व्हाइट हाउस’ अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय है। 

मिशेल ओबामा और परिवार के अन्य सदस्यों ने एक बयान जारी कर रॉबिन्सन के निधन की जानकारी दी। रॉबिन्सन के पति का निधन पहले हो चुका है। रॉबिन्सन जीवनभर शिकागो में रही और 2009 में अपनी नातिन मालिया तथा साशा की देखभाल करने के लिए ’व्हाइट हाउस’ आयी थीं। उनका जन्म 30 जुलाई 1937 को शिकागो में हुआ था। उन्होंने 1960 में शादी की और अपने बच्चों की शिक्षा को काफी महत्व दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़