West Bengal में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 378 लोग गिरफ्तार

West Bengal में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 378 लोग गिरफ्तार
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

पश्चिम बंगाल में मादक पदार्थों और अवैध खेती के खिलाफ चलाए गए एक सप्ताह के विशेष अभियान में 378 लोगों को पकड़ा गया है। इस दौरान जांच एजेंसियों ने करीब 64 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ और 17 लाख रुपये नकद जब्त किए। साथ ही 300 बीघा जमीन पर फैली गांजे की अवैध खेती और 101 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ नष्ट किए गए।

कोलकाता, सात नवंबर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खेती के खिलाफ एक सप्ताह तक चलाए गए अभियान के दौरान कुल 378 लोगों को गिरफ्तार किया गया और करीब 64 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए। शुभेंदु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि 31 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 212 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान जांच एजेंसियों ने 17 लाख रुपये नकदी भी जब्त की और करीब 101 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ नष्ट किए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ ‘बिल्कुल बर्दाश्त न करने की नीति’ अपनाती है।” उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 300 बीघा जमीन पर फैली अवैध गांजे की खेती को नष्ट किया गया, जिससे करीब 10,000 किलोग्राम गांजा मिलने का अनुमान था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़