Revanth Reddy ने Kodangal में औद्योगिक परियोजनाओं की रखी नींव, रोजगार बढ़ाने का दावा

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कोडांगल में कृषि-क्षेत्र अर्थव्यवस्था केंद्र समेत कई औद्योगिक पार्कों का ऑनलाइन उद्घाटन किया। उन्होंने घोषणा की कि शमशाबाद से कोडांगल को जोड़ने वाली सड़क दिसंबर 2027 तक पूरी कर ली जाएगी। इस शिलान्यास कार्यक्रम में विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों से जुड़े करीब 100 उद्योगपति शामिल हुए।

हैदराबाद, सात नवंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को कहा कि कोडांगल में ‘ग्रामीण कृषि-क्षेत्र अर्थव्यवस्था’ औद्योगिक केंद्र के विकास से इस इलाके में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शमशाबाद को उनके विधानसभा क्षेत्र कोडांगल से जोड़ने वाली सड़क दिसंबर 2027 तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने साथ ही कहा कि हवाई अड्डों के आस-पास के इलाकों में औद्योगिक विकास की बेहतरीन संभावनाएं हैं।

एक विज्ञप्ति के अनुसार शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लगभग 100 उद्योगपतियों से मुलाकात की। विज्ञप्ति के मुताबिक कार्यक्रम में एयरोस्पेस, रक्षा, हरित प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, स्टील, तांबा, कपड़ा और कृषि-आधारित क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इनके साथ कोडांगल, हैदराबाद हवाई अड्डे के आसपास के इलाकों और अन्य औद्योगिक समूहों के औद्योगिक संघों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से ग्रामीण कृषि-क्षेत्र अर्थव्यवस्था (आरएआरई)औद्योगिक केंद्रब, नेटवर्क ऑफ अपैरल रेडीनेस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (एनएआरआई) पार्क, ‘थ्राइव हब’ और क्षेत्रीय उद्योग एवं लघु उद्यम (राइज)का उद्घाटन किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़