US के Minneapolis में अपार्टमेंट के अंदर अंधाधुंध Firing, 3 लोगों की मौत और 3 पुलिसकर्मी घायल

Minneapolis Apartment
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

अमेरिका के मिनेसोटा राज्य स्थित एक बहुमंजिला इमारत में हुई गोलीबारी में दो नागरिकों और संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के तीन अधिकारी भी घायल हुए हैं। संघीय जांच एजेंसी एफबीआई और राज्य प्रशासन स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच में जुटे हैं।

अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर में एक अपार्टमेंट में बुधवार दोपहर को गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी और संदिग्ध भी मृत मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सार्जेंट गैरेट पार्टेन ने बुधवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मिनियापोलिस पुलिस के तीन अधिकारी भी घायल हुए हैं, जिनमें से दो को गोली लगी है।

हेन्नेपिन काउंटी चिकित्सा केंद्र के अनुसार, तीनों अधिकारियों की हालत स्थिर है। पार्टेन ने बताया कि इमारत में गोली चलने की सूचना शाम करीब साढ़े चार बजे मिली थी। इसके तीन मिनट बाद पुलिस अधिकारी इमारत में दाखिल हुए।

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War | यूक्रेन में शांति समझौते की शर्त पर Putin से मिलने को तैयार Donald Trump! ओवल ऑफिस से दी कूटनीतिक मंशा की जानकारी

उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने गोलियों की और आवाजें सुनीं और इमारत की ऊपरी मंजिल पर पहुंचे। वहां उन्हें ‘‘धुंध जैसी स्थिति मिली, जिससे उनकी देखने की क्षमता काफी सीमित हो गई थी।’’ उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की गोली लगने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी जबकि दूसरे की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हुई। पार्टेन ने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली चलाने वाले व्यक्ति की मौत किस तरह हुई।

इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz में अमेरिका का महा-ऑपरेशन! Iran से भारी तनाव के बीच 40 युद्धपोतों ने 1.8 करोड़ बैरल तेल को दिया सुरक्षा कवच

हेन्नेपिन काउंटी चिकित्सा केंद्र ने बताया कि उसके पास कुल सात मरीजों को लाया गया, लेकिन उसने घायलों के बारे में अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की। अपार्टमेंट में रहने वाले क्रिस मिलर ने बताया कि उन्हें लगता है कि वह उस व्यक्ति को जानते हैं जिसने गोलीबारी की। मिलर ने बताया कि इसी सप्ताह की शुरुआत में अपार्टमेंट के गलियारे में उनका सामना एक ऐसे व्यक्ति से हुआ था, जिसके हाथ में हैंडगन थी।

उन्होंने उस व्यक्ति की शिकायत इमारत के प्रबंधन से भी की थी। मिनेसोटा के गवर्नर टिम वॉल्ज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य के अधिकारी स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) भी गोलीबारी की घटना पर कार्रवाई कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Strong Dollar के आगे फीका पड़ा Gold, West Asia Crisis ने बढ़ाया महंगाई का खतरा और सोने की मांग पर भारी दबाव

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एजेंसी ‘‘स्थानीय अधिकारियों की सहायता के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराएगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़