लंदन में लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 150 से अधिक लोग गिरफ्तार

London

मध्य लंदन में लॉकडाउन के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने 155 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोविड-19 महामारी के बीच लोगों को एकत्र होने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

लंदन। मध्य लंदन में लॉकडाउन के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने 155 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोविड-19 महामारी के बीच लोगों को एकत्र होने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इसे भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था पहली बार आधिकारिक रूप से मंदी में चली गई: राहुल गांधी

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने संबंधी नियमों का उल्लंघन करने, एक पुलिस अधिकारी से मारपीट करने तथा मादक पदार्थ रखने जैसे आरोप हैं। कोविड-19 के मद्देनजर घर पर रहने जैसे नियमों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे समूह ‘सेव अवर राइट्स यूके’ ने कहा कि शनिवार को उसकी ओर से लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना पर MHA ने जारी की नई गाइडलाइन्स, लॉकडाउन के लिए लेनी होगी केंद्र की मंजूरी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 31 अक्टूबर को इंग्लैंड में दूसरे लॉकडाउन की घोषणा की थी जो पांच नवंबर से शुरू हुआ तथा दो दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। लॉकडाउन के तहत लगी पाबंदियों में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर रोक है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़