- |
- |
अर्थव्यवस्था पहली बार आधिकारिक रूप से मंदी में चली गई: राहुल गांधी
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- नवंबर 27, 2020 20:33
- Like

ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में तेजी से,जीडीपी में 7.5 प्रतिशत की गिरावट आयी जबकि इससे बड़े संकुचन का अनुमान लगाया जा रहा था।
नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.5 फीसदी की गिरावट को लेकर शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तहत देश की अर्थव्यवस्था पहली बार आधिकारिक तौर पर मंदी में चली गई है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के तहत भारत की अर्थव्यवस्था पहली बार आधिकारिक रूप से मंदी में चली गई। इससे ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि तीन करोड़ लोग अब भी मनरेगा के तहत रोजगार की तलाश में हैं।’’
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘फरमान जारी कर अर्थव्यवस्था को प्रगति के पथ पर नहीं ले जाया जा सकता। प्रधानमंत्री को यह बुनियादी बात समझने की जरूरत है।’’ ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में तेजी से,जीडीपी में 7.5 प्रतिशत की गिरावट आयी जबकि इससे बड़े संकुचन का अनुमान लगाया जा रहा था। कोरोना वायरस महामारी फैलने से रोकने के लिए लागू सख्त सार्वजनिक पाबंदियों के बीच चालू वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आयी थी।Under PM Modi, India's economy is officially in a recession for the first time ever.
More importantly, 3 crore people are still looking for work under MNREGA.
Economy cannot be ordered to grow by diktats. PM needs to first understand this basic idea.— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 27, 2020
Related Topics
कांग्रेस राहुल गांधी Congress Rahul Gandhi narendra modi modi government indian economy lockdown impact on indian economy aatmnirbhar bharat msme sector rural economy agriculture sectore job sector banking sector of india rbi भारतीय अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर भारत लघु और कुटीर उद्योग एमएसएमई कृषि क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था रोजगार के नये अवसर लॉकडाउन के दुष्प्रभाव कोरोना वायरस मोदी सरकार आरबीआई आर्थिक पैकेज कृषि अर्थव्यवस्था भारतीय उद्योग जगत विदेशी मुद्रा भंडारजम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में चार जवान घायल
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 20, 2021 13:13
- Like

पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के अग्रिम इलाके को निशाना बनाकर की गयी गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए।
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के अग्रिम इलाके को निशाना बनाकर की गयी गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें: अगले महीने खत्म हो जाएगा राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व, जानें आगे क्या होगा?
अधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात एलओसी पार से केरी बट्टल इलाके में गोलीबारी कर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया गया। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में चार जवान घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए उधमपुर में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक, 1 फरवरी को पेश होगा बजट
- अभिनय आकाश
- जनवरी 20, 2021 13:13
- Like

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह दूसरा आम बजट है। संसद के बजट सत्र से पहले संसद के बजट सत्र से पहले 30 जनवरी को एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की बैठक होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के बजट सत्र से पहले 30 जनवरी को एक सर्वदलीय बैठक करेंगे। ये बैठक वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, शावरचंद गहलोत, पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी, अर्जुन मेघवाल और वी मुरलीधरन भी मौजूद रहेंगे।
इसे भी पढ़ें: संसद कैंटीन में सांसदों को भोजन पर मिलने वाली सब्सिडी समाप्त, सालाना 8 करोड़ रुपए की होगी बचत
1 फरवरी को बजट
संसद का बजट सत्र 29 जनवरी को शुरू होगा और 8 फरवरी तक चलेगा। एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। संसदीय मामलों की समिति ने 29 जनवरी से बजट सत्र की सिफारिश की थी। जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बीते दिन संसद सत्र को लेकर जानकारी दी। गौरतलब है कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह दूसरा आम बजट है। संसद के बजट सत्र से पहले संसद के बजट सत्र से पहले 30 जनवरी को एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की बैठक होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के बजट सत्र से पहले 30 जनवरी को एक सर्वदलीय बैठक करेंगे। ये बैठक वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/7RoTrsfzPE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2021
पश्चिम बंगाल में खुशियां बदली मातम में, सड़क हादसे में 14 बारातियों की मौत
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 20, 2021 13:03
- Like

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बारातियों को ले जा रहे तीन वाहनों और पत्थर लदे एक ट्रक में टक्कर होने से चार बच्चों सहित 14 बारातियों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।
जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बारातियों को ले जा रहे तीन वाहनों और पत्थर लदे एक ट्रक में टक्कर होने से चार बच्चों सहित 14 बारातियों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा धुपगुड़ी ब्लॉक के जलढाका इलाके में मंगलवार रात को हुआ। उन्होंने बताया कि बारातियों की कार सड़क पर गलत दिशा से धुपगुड़ी की ओर जा रही थीं और घने कोहरे की वजह से यह टक्कर हुई। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
West Bengal: 13 people died in an accident in Dhupguri city of Jalpaiguri district last night, due to reduced visibility caused due to fog. The injured were taken to a hospital. pic.twitter.com/HHUvqCist6
— ANI (@ANI) January 20, 2021

