जानिए कोरोना वायरस से दुनियाभर में कितने लोगों की हुई मौत

दुनियाभर में कोरोना वायरस से 9,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से यूरोप में मरने वाले लोगों की संख्या 4,134 जबकि एशिया में 3,416 है। पिछले 24 घंटे में इस वायरस से और 712 लोगों की मौत हुई और संक्रमित लोगों की संख्या 90,293 है। यूरोप में कोविड-19 तेजी से फैल रहा है।
पेरिस। दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से नौ हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक सूत्रों से एएफपी को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस से कुल 9,020 लोगों की मौत हुई।
इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से मची अफरा तफरी, सिख को सुपरमार्केट से धक्का दे कर किया बाहर
इनमें से यूरोप में मरने वाले लोगों की संख्या 4,134 जबकि एशिया में 3,416 है। पिछले 24 घंटे में इस वायरस से और 712 लोगों की मौत हुई और संक्रमित लोगों की संख्या 90,293 है। यूरोप में कोविड-19 तेजी से फैल रहा है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की शुरुआत दिसम्बर, 2019 में चीन में हुई थी।
अन्य न्यूज़












