NASA's Perseverance Mars Rover: जीवन की तलाश में मंगल पर सफलतापूर्वक उतरा रोवर

NASA
प्रतिरूप फोटो

कैलिफोर्निया के पासाडेना में अंतरिक्ष एजेंसी की जेट प्रॉपल्जन लेबोरेटरी में ग्राउंड कंट्रोलर अधिकारियों ने रोवर ‘पर्सवियरन्स’ के मंगल ग्रह की सतह पर उतरने की पुष्टि के बाद इस ऐतिहासिक घटना पर खुशी जतायी और राहत की सांस ली।

केप केनवरल। नासा का यान शुक्रवार को लाल ग्रह की सतह पर उतर गया। अब तक की सबसे जोखिम भरी और ऐतिहासिक इस खोज का उद्देश्य यह पता लगाना है कि मंगल ग्रह पर क्या कभी जीवन था। अभियान के तहत ग्रह से चट्टानों के टुकड़े भी लाने का प्रयास किया जाएगा जो इस सवाल का जवाब खोजने में अहम साबित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: इसरो मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए ‘हरित प्रणोदक’ विकसित कर रहा है: सिवन 

कैलिफोर्निया के पासाडेना में अंतरिक्ष एजेंसी की जेट प्रॉपल्जन लेबोरेटरी में ग्राउंड कंट्रोलर अधिकारियों ने रोवर ‘पर्सवियरन्स’ के मंगल ग्रह की सतह पर उतरने की पुष्टि के बाद इस ऐतिहासिक घटना पर खुशी जतायी और राहत की सांस ली। सफल लैंडिंग के बारे में धरती तक सिग्नल पहुंचने में साढ़े ग्यारह मिनट का समय लगा और यह समाचार मिलते ही तनाव का माहौल खत्म हो गया। 

इसे भी पढ़ें: कल्पना चावला अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय मूल की महिला थीं 

यान नियंत्रक स्वाति मोहन ने घोषणा की, ‘‘सतह पर पहुंचने की पुष्टि हुई। ‘पर्सवियरन्स’ मंगल की सतह पर सुरक्षित तरीके से पहुंच चुका है।’’ पिछले एक सप्ताह में मंगल के लिए यह तीसरी यात्रा है। इससे पहले सऊदी अरब अमीरात और चीन के एक-एक यान भी मंगल के पास की कक्षा में प्रवेश कर गए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़