अब बाहर से क्यों करना Order? घर पर मिनटों में बनाएं ये क्रिस्पी और टेस्टी Mushroom Balls

घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल 'मशरूम बॉल्स' बनाने की आसान विधि जानें, जो किसी भी पार्टी के लिए एक बेहतरीन स्टार्टर है। इस रेसिपी में मशरूम को अखरोट और मसालों की स्वादिष्ट स्टफिंग से भरकर ओवन में बेक किया जाता है।
अक्सर हम सभी रोजाना एक तरह का खाना खाकर बोर हो जाते हैं। अब घर पर ही यूनिक डिश ट्राई करे, जिसे खाकर सब वाह-वाह करें। बच्चों की बर्थडे हो या परिवार और दोस्तों के साथ छोटी-सी हाउस पार्टी, अब आप अपने घर पर ही इस डिश को जरुर बनाएं। मशरूम बॉल्स इसके लिए सबसे बेस्ट हो सकती है, क्योंकि किसी भी पार्टी की शुरुआत यदि शानदार स्टार्टर से हो, तो मजा आ जाता है। अब बाहर से खाना ऑर्डर देने के बजाय घर पर ही इसको बना सकते हैं।
दरअसल, इस डिश को यूट्यबर और फूड ब्लॉगर सुमाइला चौहान ने स्टफ्ड मशरुम को नया ट्विस्ट देकर मशरूम बॉल्स की खास रेसिपी बना सकते हैं। आइए आपको इस आर्टिकल में इस रेसिपी के बारे में बताते हैं-
सामग्री
-200 ग्राम मशरूम
-पकाने के लिए तेल
-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
-2 मध्यम आकार के प्याज (बारीक कटे हुए)
-3 चम्मच अखरोट का पाउडर
-2 चम्मच मिल्क पाउडर
-आधा चम्मच अदरक (कद्दूकस की हुई)
-1 चम्मच अखरोट के टुकड़े (हल्के कुचले हुए)
-3 चम्मच अनार के दाने
-आधी कटोरी ताजा हरा धनिया (बारीक कटी हुई)
-आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
-आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
-आधा चम्मच गरम मसाला
-स्वादानुसार नमक
-कुकिंग स्प्रे (बेकिंग के लिए)।
घर पर कैसे बनाए मशरूम बॉल्स
- मशरूम बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले आपको मशरूम के नीचे के ठंडल को रिमूव कर दें। अब इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। काटने से पहले इन मशरूम को अच्छे से साफ कर लें। यदि आप इसे पहले नहीं धोएंगी, तो आपको परेशान हो सकती है।
- इस बात का ध्यान रखें कि मशरूम के ठंडल और कैप्स को अलग रख दें। क्योंकि इनको अलग-अलग तरीके से पकाना है।
- अब आप प्याज काट लें और एक कड़ाही में तेल गर्म करें और फिर कड़ाही में कटे हुए प्याज को भून लें। इसे आप मध्यम आंच पर जरुर पकाएं, जब तक यह हल्का लाल नहीं हो जाता है। जब प्याज पक जाए तो इसमें कटे हुए अखरोट और मिल्क पाउडर डालकर जरुर पकाएं।
- मशरूम बॉल्स बनाने के लिए 2-3 अखरोट और मिल्क पाउडर को पकाने होगा, इसमें कद्दूकस की हुई अदरक, कटे हुए मशरूम के ठंडल, अनार के दाने, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिलाएं। अब इन सभी चीजों को एक मसाला तैयार कर लें और मशरूम में भरने के लिए इसका प्रयोग करें।
- अब आप मसाले और स्वादानुसार नमक डाले और अच्छे से पकाएं। जब मिश्रण अच्छे से पक जाए, तो इसमें सभी सामग्री को आपस में अच्छे से मिला लें। फिर मसाला तैयार हुआ इसमें मिला लें। इसे मसाले को स्टाफिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पहले मसाला को अच्छे से ठंडा होने दें, फिर आप एक प्लेट में इसे फैला लें। इसे पूरी तरह ठंडा होने दें, ताकि मशरूम कैप्स में भरते समय आपको परेशानी न हो।
- जब मसाला ठंडा हो जाए, को इसमें थोड़ा-थोड़ा लेकर मशरूम कैप्स के ऊपर अच्छी तरह से कवर कर लें। हाथों से दबाते हुए मसाले को अंदर भी भरें और गोल आकार बना लें।
- अब आप ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें। एक बेकिंग ट्रे लें और उस पर बटर पेपर लगाएं या हल्का-सा तेल लगा दें। इस बात का ध्यान रखें कि यार मशरूम बॉल्स को ट्रे पर थोड़ी दूरी बनाकर रखें, जिससे यह एक-दूसरे से चिपके नहीं। अब ऊपर से कुकिंग स्प्रे करें, जिससे बॉल्स अच्छे गोल्डन और क्रिस्पी बनें।
- इसको ओवन में कम से कम 20-25 मिनट तक बेक करें। जिससे बाहरी परत कुरकुरी हो जाए। इसको आप हरी चटनी के साथ सर्व करें।
ये गलतियां न करें
जब आप मशरूम काटे तो आप सबसे पहले धो रही हैं, तो इसे ज्यादा देर तक पानी में भिगोकर न रखें। इसके साथ ही इसे दबाकर धोने से इसकी कैप्स टूट सकती है। आपको आखिर में भरने में दिक्कत होगी। वहीं, मसाले स्टफिंग को ज्यादा गीला न रखें, क्योंकि इससे मशरूम बॉल्स को आकार देने में परेशानी हो सकती है। जब आप गर्म स्टफिंग मशरूम कैप में भरेंगी, तो बॉल्स टूट सकते हैं, इसलिए मसाला ठंड होने के बाद फिल करें।
अन्य न्यूज़














