North Korea ने पूर्वी तट पर दागी Missile, दक्षिण कोरियाई सेना ने दी जानकारी

North Korea
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को अपने पूर्वी तट के पास एक संदिग्ध मिसाइल दागी है। यह कार्रवाई किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग के उस बयान के ठीक एक दिन बाद हुई, जिसमें उन्होंने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास घटाने के अमेरिकी फैसले को महत्वहीन बताया था।

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने देश के पूर्वी तट के पास एक संदिग्ध मिसाइल का प्रक्षेपण किया। योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई सेना के हवाले से बताया कि यह प्रक्षेपण बृहस्पतिवार को किया गया। उत्तर कोरिया द्वारा संदिग्ध मिसाइल दागे जाने की खबर किम जोंग उन की शक्तिशाली बहन के उस बयान के एक दिन बाद आई, जिसमें उन्होंने दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास घटाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को ज्यादा महत्व नहीं दिया था।

ट्रंप ने यह कदम कूटनीतिक प्रयासों को फिर से शुरू करने की कोशिश के तहत उठाया था। किम यो जोंग ने कहा कि इन सैन्य अभ्यासों की उकसावे वाली प्रकृति में कोई बदलाव नहीं आया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़