ओमीक्रोन स्वरूप का खतरा, नीदरलैंड ने सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया

Omicron

ओमीक्रोन स्वरूप के खतरे के बीच नीदरलैंड ने सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया।स्वास्थ्य मंत्री ह्यूगो डे जोंगे ने बताया कि शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की उड़ानों से एम्सटर्डम के हवाई अड्डे पर पहुंचे 13 लोगों में ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

हेग। नीदरलैंड में रविवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के 13 मामलों की पुष्टि होने के बीच वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर सख्त लॉकडाउन लागू किया गया है। नए लॉकडाउन दिशानिर्देशों के अनुसार, रेस्त्रां, बार, गैर-जरूरी सामान की दुकानें, सिनेमाघर और थियेटर के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थान शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक बंद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: ओमीक्रोन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए अब सिंगापुर ने उठाया यह कदम

निजमेगेन शहर में रेस्त्रां चलाने वाले विल्को क्लिपेंस ने कहा कि ताजा लॉकडाउन से उनकी बाकी की बचत भी खत्म हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ह्यूगो डे जोंगे ने बताया कि शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की उड़ानों से एम्सटर्डम के हवाई अड्डे पर पहुंचे 13 लोगों में ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ये 13 लोग उन 61लोगों में शामिल हैं जो शुक्रवार को संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका से लौटे सभी यात्रियों से जल्द से जल्द अपनी कोविड-19 जांच कराने का आग्रह किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़