यूटा विश्वविद्यालय के पास गोलीबारी में एक व्यक्ति की हुई मौत

One dead at University of Utah shooting, police search for suspect
रेड बट्ट कैन्यन में यूटा विश्वविद्यालय के पास हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

साल्ट लेक सिटी (अमेरिका)। रेड बट्ट कैन्यन में यूटा विश्वविद्यालय के पास हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार विश्वविद्यालय ने रात नौ बजे छात्रों एवं स्टाफ को परिसर में छुपने को कहा था। कई घंटों तक लोग परिसर के अंदर ही बंद रहे। ‘साल्ट लेक सिटी’ पुलिस ने ट्विटर पर लिखा कि अधिकारी 24 वर्षीय ऑस्टिन बाउटेन को तलाश कर रहे हैं, जिसपर गोलीबारी में संलिप्त होने का संदेह है।

एफबीआई सहित कम से कम आठ कानून प्रवर्तन एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। हेलीकॉप्टर खोज में मदद कर रहा है। ‘साल्ट लेक सिटी’ पुलिस के सार्जेंट ब्रैंडन शीरर ने बताया कि अधिकारियों ने पीड़ित के लिंग और अन्य जानकारियों की तत्काल कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। यूटा ट्रांजिट प्राधिकरण ने कहा कि लाइट रेल की सेवाएं सीमित रहेंगी और परिसर में बचे हुए लोगों के लिए रात को बसें नहीं चलेंगी।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़