पाकिस्तानी विदेश मंत्री Ishaq Dar का बड़ा ऐलान, Pakistan में होगी America और Iran के बीच सीधी वार्ता

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान, सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किये के समर्थन से अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता वार्ता आयोजित करेगा; विदेश मंत्री इसहाक डार ने इसे वैश्विक संकट को टालने के लिए एक महत्वपूर्ण राजनयिक पहल बताया है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने रविवार को कहा कि सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किये के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद इस्लमाबाद अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता आयोजित करेगा। इसहाक डार ने विदेश मंत्रियों द्वारा पश्चिम एशिया संघर्ष पर परामर्श किए जाने के दौरान यह टिप्पणी की। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में गंभीर संकट पैदा हुए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात पर सहमत हुए कि यह युद्ध किसी के हित में नहीं है और इससे केवल मृत्यु तथा विनाश ही होगा; इन चुनौतीपूर्ण समय में मुस्लिम समुदाय की एकता बहुत जरूरी है।’’ इसहाक डार ने कहा कि उन्होंने इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता की संभावनाओं के बारे में भी गणमान्य अतिथियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘आगंतुक विदेश मंत्रियों ने इस पहल के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।
अन्य न्यूज़














