Trump की पत्नी को प्रपोज करने वाले को टर्किश दुल्हन क्यों चाहिए? मेलोनी को भी भेजा शादी का ऑफर

मोहोजी कानेगाबा ने तुर्की से मांग की है कि उन्हें $ बिलियन डॉलर के साथ सबसे सुंदर तुर्की लड़की शादी करनी है।
क्या कोई आर्मी चीफ दुनिया की ताकतवर महिलाओं को शादी के प्रस्ताव भेज सकता है और फिर किसी दूसरे देश से सबसे खूबसूरत दुल्हन की मांग कर सकता है? यह सुनने में भले ही अजीब सा लगे लेकिन यह कहानी मोहोजी कानेगाबा की जो अपने बयानों के कारण अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में रहते हैं। बता दें हाल ही में उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को शादी का प्रपोजल भेजा और इसके बाद उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मिलानिया ट्रंप को भी प्रपोज कर दिया था। यह घटनाएं ही काफी चर्चा में रही थी और इसके बाद उन्होंने कहा है कि उसने सभी को चौंका कर रख दिया है। मोहोजी कानेगाबा ने तुर्की से मांग की है कि उन्हें $ बिलियन डॉलर के साथ सबसे सुंदर तुर्की लड़की शादी करनी है। यह बयान ना केवल असामान्य था बल्कि इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी ज्यादा प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी है। और अब सवाल यह उठता है कि उन्होंने खासतौर पर तुर्की की दुल्हन की मांग ही क्यों की है?
इसे भी पढ़ें: America की ईरान को दो टूक चेतावनी, JD Vance बोले- Nuclear Program पर Red Line पार न करें
इसका कोई आधिकारिक कारण तो नहीं है लेकिन कुछ संभावित वजह समझ आती हैं। दरअसल तुर्की की महिलाएं अपनी खूबसूरती, स्टाइल और व्यक्तित्व के लिए दुनिया भर में जानी जाती हैं। तुर्की की टीवी शो और फिल्मों ने भी इस छवि को मजबूत कर दिया है। संभव है कि इसी वैश्विक छवि के कारण उन्होंने तुर्की का जिक्र किया हो। इसके अलावा कई विश्लेषक इसे एक तरह का पब्लिसिटी स्टंट भी कह सकते हैं जिससे वह लगातार अंतरराष्ट्रीय मीडिया में बने रहना चाहते हैं। अगर उनके पुराने बयानों पर नजर डालते हैं तो यह पहली बार नहीं है कि जब उन्होंने इसी तरह की बातें की हो। मुहूजी पहले भी सोशल मीडिया पर महिलाओं को लेकर काफी तौर पर खुले तौर पर अपनी पसंद और क्रश जाहिर कर चुके हैं। दरअसल जॉर्जिया मेलोनी को लेकर उनका शादी का प्रस्ताव और मिलानिया ट्रंप को प्रपोज करने की इसी पैटर्न का हिस्सा माना जा रहा है। इस एक आर्मी चीफ के पद पर रहते हुए इस तरह के बयान देना आमतौर पर असामान्य और विवाद होता है। लेकिन उनके इन बयानों पर दुनिया भर में अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को भी मिल रही हैं। कुछ लोग इसे मजाक या व्यक्तिगत शैली मानते हैं। जबकि कई इसे गैर पेशेवर और कूटनीतिक दृष्टि से अनुचित मान रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: US-Iran War Updates: ईरान युद्ध में चीन की चालबाजी, रणनीति के तहत संघर्ष से दूर बीजिंग, पाकिस्तान को बनाया है मोहरा
यहां तक की इस तरह के बयानों से टर्की और युगांडा के संबंधों पर भी सवाल उठने लगे हैं। और पूरी घटना को देखें तो यह सिर्फ एक बयान नहीं बल्कि एक पैटर्न बन चुका है। पहले एक प्रधानमंत्री को शादी का प्रस्ताव, फिर एक पूर्व फर्स्ट लेडी को प्रपोज करना और अब एक देश से सबसे खूबसूरत दुल्हन मांगना। यह दिखाता है कि मोहूजी काइनरगाबा अपने बयानों से लगातार सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं और अब देखना यह दिलचस्प होगा कि उनका अगला बयान किस दिशा में जाता है।
अन्य न्यूज़















