Pakistan National Assembly ने सेना और परमाणु कमान के दो विधेयक पारित किए

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

इस्लामाबाद में पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने बृहस्पतिवार को दो नए कानून मंजूर किए, जिनका उद्देश्य पिछले वर्ष हुए 27वें संविधान संशोधन के बाद सशस्त्र बलों के पदानुक्रम में बदलावों को लागू करना है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में पाकिस्तान रक्षा बल अधिनियम और राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण संशोधन विधेयक पेश किए। इस व्यवस्था के तहत चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज और कमांडर ऑफ द नेशनल स्ट्रैटेजिक कमान के नए चार-सितारा पद गठित किए गए हैं।

सज्जाद हुसैन इस्लामाबाद, 20 अगस्त पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने बृहस्पतिवार को सेना और परमाणु कमान ढांचे से जुड़े दो विधेयक पारित किए। इनका मकसद पिछले साल हुए 27वें संविधान संशोधन के बाद सेना के पदानुक्रम में बदलावों को सुव्यवस्थित करना है। इस संशोधन के जरिए ‘जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी’ के अध्यक्ष का पद खत्म करके ‘चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज’ (सीडीएफ) का पद बनाया गया।

सीडीएफ का पद अभी सेना प्रमुख, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के पास है। इस संशोधन के तहत ‘कमांडर ऑफ द नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड’ (सीएनएससी) का पद भी बनाया गया। यह चार-सितारा पद है जो पाकिस्तान के रणनीतिक बल के अभियान संबंधी एकीकरण की देखरेख करता है।

पिछले महीने, जनरल सैयद आमिर रजा को लेफ्टिनेंट जनरल के पद से पदोन्नत करके पहला सीएनएससी नियुक्त किया गया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की संसद के निचले सदन में मौजूदगी के बीच रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ‘पाकिस्तान रक्षा बल अधिनियम, 2026’ और संशोधित ‘राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण अधिनियम, 2010’ विधेयक पेश किए थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़