पाकिस्तान के पुलिस वाहन पर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी की मौत

पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने पुलिस वाहन पर गोलीबारी की जिससे एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी तभी यह हमला हुआ। इस हमले में सहायक पुलिस उप निरीक्षक मुहम्मद नसीर खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन गोली लगने से घायल हो गया।
पेशावर। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार को एक पुलिस वाहन पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई और एक कांस्टेबल घायल हो गया। प्राप्त सूचना के मुताबिक, यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दीर जिले में हुई।
इसे भी पढ़ें: इमरान खान ने पाक के पहले संक्रामक रोग अस्पताल का उद्घाटन किया, कोरोना के मामले हुए 2,40,000 के पार
पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी तभी यह हमला हुआ। इस हमले में सहायक पुलिस उप निरीक्षक मुहम्मद नसीर खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन गोली लगने से घायल हो गया। इस घटना के सिलसिले में मुंदा पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
अन्य न्यूज़











