क्या है पाकिस्तान की नई चाल ? रावलाकोट की बंद पड़ी हवाई पट्टी की क्यों करा रहा मरम्मत ?

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान रावलाकोट में बंद पड़ी हवाई पट्टी की मरम्मत करा रहा है। ताकि इसका इस्तेमाल किया जा सके।
इसे भी पढ़ें: पीओके चुनाव पर भारत की टिप्पणी से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को किया तलब
इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन दिखने के बाद सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान
आपको याद हो तो 27 जून को जम्मू में इंडियन एयरफोर्स स्टेशन में भी ड्रोन हमले हुए थे। इस हमले में दो ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। जिसकी अभी जांच चल रही है। इस हमले के बाद अचानक से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में ड्रोन देखे जाने की खबरें आना शुरू हो गई थी। यहां तक की सुरक्षा एजेंसियों ने कुछ ड्रोनों को निशाना बनाकर तबाह भी कर दिया था। ऐसे में ड्रोन के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से सुरक्षा एजेंसियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
अन्य न्यूज़














