परेड देख रहे थे PM मोदी, तभी रूस ने हिंदी में वीडियो जारी कर जीता सबका दिल!

Russia
प्रतिरूप फोटो
ANI
अभिनय आकाश । Jan 26 2026 3:55PM

रूस ने दुनिया से 10 कदम आगे जाते हुए भारत को गणतंत्र दिवस के मौके पर सबसे क्रिएटिव बधाई दे दी। आप यह देखकर हैरान हो जाएंगे कि कैसे भारत में तैनात रूस के कई डिप्लोमेट्स ने भारत की ही 13 भाषाओं में गणतंत्र दिवस की बधाई दे दी।

आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरी दुनिया आज कर्तव्य पथ पर भारत की तरक्की, ताकत और सैन्य शक्ति की झलक देख रही है। पीएम मोदी समेत देश विदेश के कई दिग्गज नेताओं ने भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन इस बार जिस तरह से रूस ने भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी, उसे देखकर एक-एक भारतीय भावुक हो जाएगा। पीएम मोदी परेड देख रहे थे। लेकिन इसी बीच रूस ने पहली बार कुछ ऐसा किया जो एक-एक भारतीय को भावुक कर देगा। रूस ने दुनिया से 10 कदम आगे जाते हुए भारत को गणतंत्र दिवस के मौके पर सबसे क्रिएटिव बधाई दे दी। आप यह देखकर हैरान हो जाएंगे कि कैसे भारत में तैनात रूस के कई डिप्लोमेट्स ने भारत की ही 13 भाषाओं में गणतंत्र दिवस की बधाई दे दी।

इसे भी पढ़ें: Republic Day 2024: Kartavya Path पर 'Made in India' का जलवा, Arjun टैंक से HMRV ने खींचा ध्यान

आप रूसी डिप्लोमेट्स के मुंह से जब संस्कृत, हिंदी, पंजाबी, उर्दू, गुजराती, मराठी, बंगाली, उड़िया, मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नडा और असमी भाषा में बधाई सुनेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। आपको बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस पर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंथोनियो कोस्ता और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सला वांड डायर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। अमेरिका और इजराइल ने भी भारत को बधाई संदेश भेजे हैं। फ्रांस और ईरान ने भी भारतीय लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। लेकिन असली तहलका रूस ने मचाया है। आइए अब आपको दिखाते हैं कि कैसे रूस ने भारत की 13 भाषाओं में भारतीय लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। प्रिय भारतीय मित्रों आपको गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़